पं0 दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयन्ती मनाई गई

सोनभद्र।एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के 105वीं जयन्ती पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की। व साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर पं0 दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की।
पं0दीनदयाल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयं सेवक के चिंतक कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्ममानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई पं0 दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।हम सभी कार्यकर्ता की उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा दी है।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, विनोद पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलिप चैबे, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश केशरी, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »