ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन ( आईना ) की प्रदेश स्तरीय बैठक राष्ट्रीय कार्यालय विकास दीप पर की गई

लखनऊ।ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन ( आईना ) की प्रदेश स्तरीय बैठक राष्ट्रीय कार्यालय विकास दीप पर की गई। जिसमें आईना के प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित हुए यह बैठक उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में संगठन के गठन को लेकर की गई थी । इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम शामिल हुई।
जिले स्तर पर आईना के संगठन को संगठित करने के विषयों पर काफी विचार विमर्श और चर्चाएं की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए। जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपनी सहमति देते हुए, चिंतन मनन और मंथन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची की प्रदेश पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के गठन के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाए। यह प्रस्ताव सभी ने स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दी।
जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के गठन के लिए आठ प्रभारियों को नियुक्त किया गया।
जिनके नाम इस प्रकार हैं।
परमजीत सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव , प्रभप्रीत सिंह , अनिल तिवारी, श्यामल त्रिपाठी, हेमंत चंदानी, महताब आलम और लईक अहमद।
इन सभी लोगों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आईना के गठन की जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी बनाया गया है। विशेष रुप से आज हमारे कई पत्रकार साथियों ने आईना की सदस्यता ग्रहण करते हुए आईना संगठन में अपना विश्वास जताया, उन सभी पत्रकार साथियों का स्वागत आभार।
बैठक के बाद कुछ क्षण सभी पदाधिकारियों ने मनोविनोद हास परिहास का भी लुफ्त उठाया। हमारे राष्ट्रीय संयुक्त सचिव परमजीत सिंह जी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें हमारे भाई मेहताब आलम जी का कोई जवाब नहीं बड़ी ही सरलता से उन्होंने जन्मदिन की व्यवस्था की कमान संभाली जोकि पत्रकार साथियों में चर्चा का विषय बनी ।

Translate »