बेटियों और बहूओं की सुरक्षा का वातावरण भाजपा सरकार ने उपलब्ध कराया- नम्रता चौरसिया

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिती बैठक जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता चौरसिया उपस्थित रहीं। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि नम्रता चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने पुष्प अर्पित कर किया। बैठक मे संगठनात्मक समीक्षा व आगामी योजना पर गहन विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की गयी। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पा सिंह व संचालन जिला महामंत्री रुबी गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महिला मोर्चा नम्रता चौरसियाने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जहां महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है, उत्तर प्रदेश सरकार मे महिलाओं के हित में अनेको कार्यक्रम शुरु किये गये सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है, इसमे महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वालंबन को प्रमुखता दी गई है, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने देश की महिलाओं को पिछ लग्गू बनाने के बजाय नेतृत्व करने वाली बनाया। माननीय नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल मे ही सबसे अधिक महिलाओ को राज्यपाल बनाया गया। आगे कहा कि सपा की सरकार मे बहू बेटीयों का घर से निकलना मुश्किल था आज योगी सरकार ने अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे प्रदेश की महिलाऐ अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है प्रदेश मे महिलाए आज बेखौफ होकर रात मे भी बाहर निकलने मे नही हिचकिचा रही है। महिलाओं की बजाय अब पूरे प्रदेश मे अपराधि और माफिया भयभीत है बेटियों और बहूओं की सुरक्षा का यह वातावरण भाजपा सरकार ने उपलब्ध कराया इसका प्रचार आमजन के बीच मे करने और लोगों को जोडने से संगठन को मजबूती मिलेगी भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। आने वाले विधानसभा के चुनाव मे हमारी सभी महिला मोर्चा की बहनों से आग्रह है कि आज से ही मण्डल स्तर बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करे जिससे विधानसभा 2022 के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मे एक बार पुनः परचम लहराये और पूर्ण बहुमत कि सरकार बनाने मे अपना सहयोग दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी 2022 के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की भूमिका अहम है इसलिए हमारी सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष आज से ही बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने मे लगे जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव मे जनपद सोनभद्र की सभी चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने मे सहयोग करे। महिला मोर्चा द्वारा सभी कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि ज्योति केशरवानी जिला प्रभारी महिला मोर्चा सोनभद्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिती अंशू अग्रहरी, जिलामंत्री भाजपा गुडिया वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लीला देवी, पानमती देवी,प्राणमती देवी, हेमलता जायसवाल, प्रमिला जायसवाल, प्रमिला त्रिपाठी, अनामिका राय, किरन सिंह, सीमा कोल, राबिया शेख, सुल्ताना बेगम, गीता सिंह, मंजू देवी, सोनी विश्वकर्मा, संजू देवी सभी मण्डल अध्यक्ष एवं समूह की महिलाएं व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Translate »