कोरोना टीका अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने किया महिलाओं का सम्मान

सोनभद्र।देश ही नही दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह मनाया जा रहा है, उसी क्रम मे आज भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कोरोना महिला योद्धा सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप में उ0प्र0 सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी जी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में सभी विभागों के कोरोना महिला योद्धाओं का सम्मान किया गया।
साई हाॅस्पीटल के डाॅ0 अनुपमा सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, समाजसेविका सावित्री देवी का माननीय मंत्री जी के द्वारा अंगवस्त्र व सम्मान पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी (गुड़िया त्रिपाठी) ने किया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 कोरोना जैसी महामारी को पूरे देश के सामने एक बड़ा संकट आया तब सभी लोगों के मन में आया की अब हमारा क्या होगा तब हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने देश की जनता से अपील की आप अपने घर मे रहे जिससे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बढ़ते चैन को तोड़ा जा सके और देश की जनता ने उसमें पूरा सहयोग किया बढ़ते कोरोना महामारी को रोकने मे सहायता मिले उसके लिए पूरी दूनिया मे सराहना किया गया। उस कोरोना महामारी के समय डाक्टर वार्ड ब्याय आंगनबाड़ी, आशा बहुएं, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिस तरह से अपने जान की परवाह किये बगैर कोरोना मरीजों की मदद कर एक मिशाल कायम किया। उन कोरोना महिला योद्धाओं को हम सलाम करते हुए उनका सम्मान करते है, आजादी के 70साल में आक्सीजन की कमी रहती थी किन्तु इन डेढ़ वर्षों में देश की किसी अस्पताल में आक्सीजन की कमी नही है आक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नही हो रही है। इसी तरह मोदी जी के कदम से कदम मिलाकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वैश्विक महामारी पर काबू पाने सफलता पायी गई। उन सभी कोरोना महिला योद्धाओं का सम्मान कर हम अपने को गौरवान्वित महसूस करते है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि सभी सम्मानित किये गये महिलाओ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप समाज ही नही अपितु हर परिवार की शक्ति है, इसलिए नारी का सम्मान करने वाला हर व्यक्ति स्वतः सम्मानित हो जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आये हुए अपने सभी अतिथियों व कोरोना महिला योद्धाओ का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सल्या मौर्य स्टाफ नर्स, कुसुमलता देवी, कु0 सीता, सोनी पटेल, शान्ति सिंह, पूजा सिंह, नीलकमल, शिला दिक्षित महिला पुलिस कर्मी, वर्षा देवी, पूजा गौतम, सुदामा देवी, प्रियंका, सुल्ताना परविन आदि सहित सभी विभागों की कोरोना महिला योद्धाओं का अंगवस्त्र सम्मान पत्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चैबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिती सदस्य अंशू अग्रहरी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, महामंत्री रामसुन्दर निषाद, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, प्रमिला त्रिपाठी, अनामिका पाण्डेय, सरोज केशरी सहित सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »