सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- सदर विधायक भुपेश चौबे की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ, हवन ,आरती संग प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सदर विधायक ने केक काटकर पीएम के 71 वें
जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होने कहा की वर्षों बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ईमानदार पीएम मिला है। उनके नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, दुनिया भर में भारत वासियों को सम्मान की निगाह से देखा जा रहा है। आगे का मोदी जी की नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत जो आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है। भारत पुनः समृद्धशाली, शक्तिशाली वैभवशाली, संपन्न और सशक्त होने के गौरव प्राप्त कर रहा है। उनके नेतृत्व के सात वर्ष हमारे
इतिहास के स्वर्णिम वर्षों में से एक हैं सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के मंत्र को साकार कर सब के प्रयासों से अतुल्य भारत के निर्माण को प्रतिबद्ध है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की मंगलमय शुभ कामनाओं के साथ भारत के बढ़ते वैभव को गतिमान रखने उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु व शुभ संकल्पों को पूर्ण करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ।इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेन्दर प्रताप सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, मंडल महामंत्री संदीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, सेक्टर संयोजक राजेश पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता राजू शुक्ला,अनिश पांडेय, अंशु पटेल,अनिकेत श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौके पर उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal