प्रधानमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर,सफाईकर व दीप जलाकर मनाया जन्मदिन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भाजपा सोनभद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर मे स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसीक्रम में संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में जरुरतमंद मरीजों को फल इत्यादि सामग्री बांटा गया तथा राबर्ट्सगंज स्वर्ण जयन्ती चौक पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के 71वें जन्मदिवस पर 71 किलो मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया गया, तत्पश्चात् स्वर्ण जयन्ती चौक पर 101 दीप जलाकर दीघार्यु होने की कामना की गयी। भाजपाकिसान मोर्चा सोनभद्र द्वारा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद के 101 उत्कृष्ट किसानों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा मौजूद रहे। मंचासीन जनपद के उत्कृष्ट किसान शीतला सिंह, शिवप्रकाश सिंह, बाबूलाल मौर्य रहे। किसान जवान सम्मान कार्यक्रम कोसंबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृजनंदन सिंह ने कहा कि पूज्यनीय किसान बंधुओ आज ऐसे मनीषी का जन्म दिवस है जिसने देश को नई दिशा दिया देश के वह वास्तविक शिल्पकार है, उनके जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में किसान मोर्चा के लिए गौरव का पल है कि 17 सितम्बर के प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ही देश के देवतुल्य किसानों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश का दुर्भाग्य था कि 70 सालों तक देश मे किसान विरोधी सरकार थी जब चुनाव आता था तो कांग्रेसगरीबी मिटाने का नारा लगाती थी किंतु गरीबी बढ़ती जाती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वास्तव में किसानों, गरीबो का दर्द समझा, कहा जाता है कि रोटी देने वाला भगवान है लेकिन रोटी पैदा करने वाला किसान है इसलिए किसान भगवान से कम नही है। भारतीय जनता पार्टी के ही प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की योजना दिया और जब भी भाजपा की सरकार आई इस किसान ऋण को माफ किया और व्याज भी कम किया। उत्तर प्रदेश में किसानों के फसलों को क्रय केन्द्रों के माध्यम से क्रय करने का काम किसी ने किया तो वो भाजपा के ही मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह जी ने किया। नीम कोटेड यूरिया , किसान सम्मान निधी, किसान की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं को भाजपा सरकार ने किसान हित में लागू किया है। जब एक मजदूरी करने वाले का लड़का नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाता है तो पहले धरती माता को प्रणाम करता है यह वास्तव में धरती पुत्र किसानों के लिए गौरव की बात है। जो देश के विपक्षी कांग्रेस के लोगो को रास नही आया। जिलाध्यक्ष भाजपा अजित चौबे ने कहा कि आज देश के किसानों का सम्मान करने के नाते ही पूरे विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा है, धारा 370 समाप्त हुआ, राम मंदिर बन रहा है, आज भारत बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें, उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है इस लिए 2022 के चुनाव में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आप किसान बन्धुओ का आशीर्वाद मांगता हूं। विशिष्ठ अतिथि अशोक मिश्र ने कहा कि आज दो शिल्पकारों का जन्म दिवस हम सभी आज मना रहे हैं एक विश्व के शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान का और दूसरे जिनके नेतृत्व में विश्व विजय के पथ पर अग्रसर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का, आज इस किसान जवान सम्मान कार्यक्रम में आये सभी अन्नदाता किसान पूज्यनीय हैं, किसान भारत की वह रीढ़ है जिस पर भारत का इतिहास स्थापित है तो भविष्य भी निर्भर है, आज 70 सालों तक देश मे किसानों को सिर्फ बरगलाया गया लेकिन भाजपा की सरकार में मोदी जी ने किसानों की आय दोगुना करने से लेकर किसान सम्मान निधि तक अनेको योजनाओं के माध्यम से किसानों के महत्व को स्थापित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी ने मुख्य अतिथि समेत समस्त मंचासीन अतिथियों के साथ कार्यक्रम में आये समस्त सम्मानित किसान बन्धुओ का अभिवादन किया तथा आभार व्यक्त किया,और कहा कि देश में किसानों के नाम पर आंदोलन चला रहे कुछ राष्ट्र विरोधी लोग जिनका समर्थन देश का किसान नही बल्कि दुनिया भर के पोर्न स्टार कर रहे हैं, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये आंदोलन रत लोग किसानों को मात्र बदनाम करने का कार्य कर रहे है जिसको देश का किसान भलीभांति समझ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे, गोविन्द यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अभिषेक सिंह चन्देल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अभय दुबे, प्रकाश पांडेय, सरोज सिंह, कमलेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, दिलीप चैबे,संतोष बैसवार, विनोद तिवारी, धु्रवकांत दुबे, चन्द्रविजय पटेल, धीरेंद्र जायसवाल, राजबहादुर सिंह, अनिल दुबे, विपिन मिश्रा, कैलास पटेल, मनोज चैबे, संतोष पटेल, दिलीप पटेल, रामलाल चैहान, विनय कनौजिया, धनेश जायसवाल, संजय केशरी, मनीषा राय, अंशु अग्रहरी, मंजू गिरी, रूबी गुप्ता, ने किसानों को तिलक लगाकर व पुष्पार्चन कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा नार सिंह पटेल व अनिल सिंह ने किया।

Translate »