म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर-सोनभद्र- विकास खण्ड के स्थानीय कस्बा स्थित गुरुद्वारा मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 71वाँ जन्मदिन म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल की अगुवाई में मनाई गई। सबसे पहले

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने सामूहिक रूप से रोड़ पर झाड़ू लगा सफाई अभियान चलाया तथा सीएचसी म्योरपुर में जाकर प्रसूता महिलाओं को फल वितरण किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर म्योरपुर मण्डल में कार्यक्रम किया जा रहा है प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में

भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है हमे कार्यकर्ताओ को फक्र है कि विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम लोग सदस्य है। भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मे माननीय मोदी एवं योगी जी ने नेतृत्व में प्रदेश से गुंडे माफिया गायब हो गए है हर घर नल योजना से हर घर को कुछ ही महीनों में शुद्ध पानी मिलने लगेगा। भारतीय जनता पार्टी परिवार वाद की राजनीति नही करती इस पार्टी में मण्डल भी राष्टीय अध्यक्ष बन सकता है भाजपा दुद्धी मण्डल प्रभारी सोना बच्चा अग्रहरि ने कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में 350 सीट से भी अधिक सीट लाकर पुनः उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण

बहुमत से बनने जा रही है इसलिये सभी कार्यकर्ता अभी से ही डोर तो डोर जा कर जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाए भाजपा जिला महामंत्री,जीत सिंह खरवार ने कहा कि समाज का अंतिम वर्ग को अस्पताल से सीधा लाभ हो रहा है पहले प्रसव के लिये आयी महिलाओं को ज्यादातर रेफर कर दिया जाता था एक भाजपा सरकार में गरीबो का निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा अब तक म्योरपुर सीएचसी में 6 बड़ा ऑपरेशन से बच्चा हुआ है समाज का अंतिम वर्ग को इस सरकार में सीधा फायदा हो रहा बिचौलिए परेशान है। इस दौरान म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मॉन सिंह गोड़,म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,पूर्व जिला मंत्री भाजपा दीपक सिंह,भाजमुयो युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष(बिट्टू जी),जिला कार्यकारणी सदस्य होरी लाल पासवान,अमरकेश सिंह,अभय कुमार, शशांक अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, अमित रावत, राजन, भोलू जायसवाल, अग्रहरि आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal