
संजय सिंह/ दिनेश गुप्ता
चुर्क आज अरौली ग्राम पंचायत मे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों के तत्वाधान में बैठक हुई उस बैठक में मां दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। तथा इस वर्ष मां दुर्गा पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। नई कमेटी का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में राहुल सिंह को चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामसकल पटेल को दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में चन्द्रशेखर सिंह , तथा मोनु को सचीव विशाल पटेल को उपाध्यक्ष पद के रूप में चुना गया । सदस्य के रूप में सतेंद्र विश्वकर्मा, विमलेश कनौजिया, रंजीत,रिंकु, उमेश, विनोद, एवं रवि विश्वकर्मा को रखा गया है बैठक में ग्राम पंचायत अरौली के सभी सम्मानित एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal