दुद्धी-सोनभद्र(समर जायसवाल)- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दुद्धी मण्डल के किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा को बनाये जाने सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई ! भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने शिवप्रसाद कुशवाहा को संगठन द्वारा दी गई नवीन दायित्व के लिये आभार व्यक्त किया उन्होंने साथ ही बताया कि शिवप्रसाद कुशवाहा ने भाजपा में अपनी सेवा दशकों से दी है संगठन में उन्होंने बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी,और वर्तमान में वह सेक्टर संयोजक के दायित्व पर संगठन में कार्य कर रहे थे ! आज उन्हें संगठन के द्वारा मण्डल अध्यक्ष
किसान मोर्चा का दायित्व दिया गया है इससे पूर्व शिवप्रसाद जी कादल ग्राम सभा के दो बार के ग्राम प्रधान भी रह चुके है!वही भारतीय जनता पार्टी मण्डल के महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण मोनू सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष सुरजदेव सेठ,दीपक गुप्ता,राहुल अग्रहरी,सुभेष मौर्य, मनोज तिवारी,धनंजय रावत,मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी,अंशुमान रॉय,गोपाल सोनी भाजयुमो अध्यक्ष सुमित सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान,सोशल मीडिया आईटी विभाग भोलू जायसवाल,अनुरोध भोजवाल,कौशलेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ शून्य से शिखर तक जाया जा सकता है बुथ अध्यक्ष से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले शिवप्रसाद कुशवाहा ने जमीनी स्तर पर काम किया है और यह उनकी मेहनत का ही फल है कि उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है हम सभी कार्यकर्ता बन्धु आशा करते है कि वह पूर्ण से संगठन के प्रति सजग रहेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर पुनः 2022 में भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करेंगे!!
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal