भाजपा का प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन सम्पन्न

सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के राबर्ट्सगंज विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह मे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि उ0प्र0 सरकार के ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह(मोती सिंह) जी उपस्थित रहे। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने पुष्प अर्पित कर किया।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे ने किया।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि मेरे इतने लंबे राजनीतिक जीवन का अद्भुत क्षण है, कि ऐसे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण जिनके संरक्षण मे यह विधानसभा विकसित है। मैने अपने 40 वर्ष की राजनीतिक जीवन में सबसे जुझारु विधायक भूपेश चौबे को देखा।जिसके मन मे समर्पण हो, त्याग हो, भूना चना खाकर संगठन का काम किया हो वही समाज का कायाकल्प कर सकता है, प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से निरंतर देश में संगठन विस्तार के साथ ही कई प्रदेशों में भाजपा की सरकार है प्रधानमंत्री मोदी नये भारत कि परिकल्पना व समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुसार एक आधुनिक व सुपर पावर के सपने को साकार करते हुए समाज के हर वर्ग के उन्नति के लिए कार्य कर रहे है। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास भी चाहिए इस मूलमंत्र के साथ ही भारत को आगे बढना है उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व मे आये बदलाव को सभी ने महसूस किया। प्रदेश को अपराधियों से मुक्त करने का काम किया उनके द्वारा अर्जित अवैध संम्पत्ति जब्त करने का काम योगी सरकार ने किया। प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त करने का किया गया पूर्व की सरकारों में बिजली कब आती कब चली जाती पता ही नही चलता था। अब योगी जी की सरकार ने मुख्यालय पर 24 घंण्टे व अन्य क्षेत्रों में 20 घण्टे बिजली पहुंचाने का काम साढ़े 4 साल से अनवरत किया। मातृशक्ति की रक्षा हमने धर्म से उपर किया मुस्लिम बेटियों की रक्षा भी हमारे संस्कृतियों ने की हम जो भी विकास कार्य प्रदेश में कर रहे है आप जैसे प्रबुद्धजनों की सलाह से ही संभव हो पा रहा है। जहां समूह मे भी समाधान नही मिलता है वहां प्रबुद्धजन समाधान करते है। प्रबुद्ध जन का चिन्तन और मार्गदर्शन से समाज अराजकता मुक्त बना रहता है। समाज में आपके बातो से और सलाह का एक महत्वपूर्ण स्थान है आप प्रबुद्धजनों की सोच व आपके द्वारा दी गई उर्जा से ही सभी विकास कार्य संभव हो पा रहा है। मै आपसे आग्रह करने आया हुं की 2017 में इन भ्रष्टाचारियों से लडने का संकल्प जो उठाया गया है उसे आगे बढ़ाते हुए 2022 में भी समर्थन देने का काम करें और एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत वाली सरकार बनाने व आशिर्वाद देने का काम करें।
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित शिक्षक, सेवा निवृत्त शिक्षक, चिकित्सक और अन्य प्रबुद्धजन जो हमेशा समाज का मार्गदर्शन करने का काम करते है ऐसे बुद्धजीवियों की सोच होती है देश हमारा है जब जब देश में अत्याचार होता है तब तब बुद्धजीवी समाज का मार्गदर्शन करते है। आप सभी प्रबुद्धजनों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए समान रुप से काम कर रही है, आप सभी प्रबुद्ध जनों के सहयोग से ही एक बार पुनः 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की सभी सीटों पर परचम लहरायेगी।
प्रबुद्धजन सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों व प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यरुप से धर्मवीर तिवारी, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, सदर ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत, रतन लाल गर्ग, अनूप तिवारी, दयाशंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश दूबे, रविन्द्र केशरी, शिवकुमार गुप्ता, रामलखन सिंह, सूर्यमणि तिवारी, बंशीधर, मोहन लाल केशरी, शिवजी सिंह दादा, कृष्णा तिवारी, महेन्द्र शुक्ला एडवोकेट, ललित नारायण सिंह, अशोक मौर्य, इन्द्र बहादुर सिंह, डाॅ0 बृजेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, मनोज जायसवाल, पूर्व प्रधान मोहन पाण्डेय, योगेन्द्र बिन्द सहित सैकडों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Translate »