शातिर चोरो को चोरी के जेवरात के साथ शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शक्तिनगर/सोनभद्र शातिर चोरो को चोरी के जेवरात के साथ शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। मु अ सं 115/2021 धारा 380 भादंवि दिनांक 27.08.2021 को वादी कल्पनाथ सिंह
बिरजू सिंह निवासी एल.सी.एच-150, बीना कालोनी, जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा
मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना चौकी प्रभारी बीना उनि0 अश्वनी कुमार राय द्वारा की जा रही
है। आज दिनांक 07.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन मे घटना
के क्रम मे मुखबीरों व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ मे अभियुक्तगण (1) दाविन्दर कुमार गंजू पुत्र जट्ठा गंज्जू
निवासी सलगी थाना सेमरिया जिला चतरा झारखण्ड हाल पता- श्याम गुप्ता का मकान ग्राम कोहरौल
थाना श0 नगर जनपद सोनभद्र, (2) अजय बियार पुत्र रामकरन बीयार नि0 आजाद नगर पहाड़ी घरड़ी
थाना शानगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष व (3) शशि बियार पुत्र सुरेश बियार निवासी आजाद
नगर पहाड़ी घरसड़ी थाना श0नगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को घरसड़ी आजाद नगर पहाड़ी को
जाने वाली सीढी के पास से समय करीब 03.50 बजे गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान एक
अदद मंगल सूत्र चार जोडी बिछिया, घरेलू बर्तन, 02 अदद मोबाईल व 1270 रू0 नगद बरामद हुआ।
चोरी की सामानों की बरामदगी व मोबाईल की बरामदगी होने पर इस अभियोग मे धारा 411, 413,
457 भा0द0वि0 की वृद्धी की गयी। इस अभियोग का सफन अनावरण किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1, उ0नि0 अश्वनी कुमार राय

  1. का0 शुभेन्द्र उपाध्याय
  2. का0 प्रेम चन्द्र कुमार
    बरामदगी-
    एक अदद मंगल सूत्र चार जोडी बिछिया, घरेलू बर्तन, 02 अदद मोबाईल व 1270 रू0 नगद
Translate »