भाजपा कार्यकर्ताओ ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय का किया जोरदार स्वागत

करमा-सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)- स्थानीय भाजपा मंडल क्षेत्र के पगिया तिराहे पर मौर्य भवन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए फूल मालाओं से किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका ध्यान रखते हुए सबका विश्वास जीत रही है, इसलिए अन्य दलों में खलबली मची हुई है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल

में जो कर दिया वह अन्य सरकार के बस की बात नहीं थी। इस कोरोना काल में सभी कार्ड्स धारकों को मुफ्त में अनाज दिलवाने काम किया। मुख्यमंत्री मंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के रूप में गरीबों के आशियाने बनाया गया है बहन बेटियों के रक्षा के लिए 1090,1092 एंटीरोमिय की ब्यवस्था कर नापाक इरादों के पानी फेर दिया है तीन तलाक का खण्डन कर मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून की ब्यवस्था कर दिया। हमारी

सरकार बूथ स्तर पर काम करती हमारा बूथ सबसे मजबूत बन कर सरकार बनाने का काम करता है। कार्य कर्ता घर घर जाकर सरकार के उपब्धियों को बतायें अगर विकास के कड़ी में कोई छूट गया हो तो उसे विकास के कड़ी जोड़ने का काम करे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनीष मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के आशतोष सिंह युवा मंडल करमा ने किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष /जिला कार्यसमिति के सदस्य राजेश मिश्रा, डॉ0 प्रसन्न पटेल, मंडल अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री रविन्द्र बहादुर सिंह, वरुण तिवारी करमा मंडल मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »