कल्याण सिंह के निधन पर शोक भाजपाइयों ने किया शोक सभा का आयोजन

पंकज सिंह@9956353560

म्योरपुर विकास खण्ड के स्थानीय कस्बा में सोमवार को गुरुद्वारा मोड़ स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन रख उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि अर्पित की गयी उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मान सिंह गौड़ ब्लाक प्रमुख ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल का जिक्र किया वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल ने उनके जीवन चरित्र पर एवं संगठन में योगदान व कुशल नेतृत्व के द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य आदि में सुधार व जननेता के रूप में

विस्तार से वर्णन किया, पूर्व जिलामंत्री दीपक सिंह ने कहा कल्याण सिंह दलित, पिछड़ी और सर्व समाज के सबसे बड़े नेता व भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे इनकी ईमानदारी, सुचिता व सादगी के लिए इन्हें सदैव याद किया जाएगा कल्याण सिंह एक वटवृक्ष थे जिनकी छत्रछाया में भाजपा संगठन पला बढ़ा।उक्त कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल,मण्डल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष पवन अग्रहरि, मंडलमंत्री चन्द्रभूषण मिश्रा,पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजन सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य होरी लाल पासवान, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो अभय सिंह, सुनील अग्रहरि, अजय कुमार अग्रहरि, अफजल अंसारी (आंसू), विशाल जायसवाल, शशिकांत अग्रहरि,पुष्पेन्द्र सिंह , अंकुर मिश्रा, मण्डल सह संयोजक आईटी सेल अंकित अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, लिटिल, गोलु सरदार सत्यवीर सिंह जी ,आर एन गोंड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।।

Translate »