पंकज सिंह@9956353560

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद म्योरपुर नगर इकाई के छात्रा कार्यकर्ताओं ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर म्योरपुर थाने में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार और पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधी। जिला छात्रा प्रमुख प्रिया कौर ने इस दौरान कहा कि त्योहारों में हमारे पुलिस भाईयों की कलाई सुनी नहीं रहनी चाहिए।

पुलिस हमारे लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमारे लिए खड़ी रहती हैI।ऐसे में इनकी कलाई सुनी न रहे हम बहनों की जिमेवारी है मौके पर उपस्थित रही।इसमें मुख्य रूप से जिला छात्रा प्रमुख प्रिया कौर ने बताई की देश के सेवा में लगे पुलिसकर्मी रक्षा बंधन पावन पर्व में घर नहीं जा पाते है इसलिए बहन की कमी न खले इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधी। म्योरपुर प्रभारी निरीक्षक आश्वनी त्रिपाठी ने बहन कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हर्षिता अर्चिता प्रियंका रिया कुसुम और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal