पुर्व मुख्यमंत्री के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना किया व्यक्त

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत कल्याण सिंह पुर्व मुख्यमंत्री, गरीबों के मसीहा का बीती रात निधन हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनके फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसी क्रम में सलखन मुख्य बाजार स्थित मुलचंद जायसवाल के आवास पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से सतीश कुमार, निशांत कुमार, रमेश सिंह, गुलाब चन्र्दा , धनेश्वर पाण्डेय, शिवानंद, कन्हैया पाण्डेय, शिवकुमार इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »