ओम प्रकाश रावत (विंढमगंज सोनभद्र)पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 77वीं जन्म जयंती कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश व वेद प्रकाश के अध्यक्ष के तत्वधान में विंढमगंज के धरतीडोलवा में मनाया गया। इस अवसर पर राजीव
गांधी के चित्र पर पुष्प श्रद्घांजलि अर्पित किया गया।
राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया और कहा कि उन्होंने पंचायती राज कायम किया। बच्चों के बीच मिठाई भी बांटे गए साथ ही राजीव गांधी के
आदर्शों पर चलने का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाया गया। इस मौके में इंद्रावती देवी, गुड्डी, सोमरिया देवी, लगन पहलवान, सूरज कुमार, भगवान पासवान, दीपक उरांव, संतोष, बृजकिशोर सिंह, अजय कुमार पासवान, दीपक पासवान आदि लोग मौजूद रहे!
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal