
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से पत्रकार ✍️गिरिराज बंजारिया की रिपोर्ट
मो.9617717441
हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर सुसनेर नगर में शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जन्म जयंती ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इबाद उल्ला खान के नेतृत्व में बड़ी जैन धर्मशाला के समीप मनाई गई। जयंती समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित की गई एंव कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता यूनुस खान लाला द्वारा राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
आपको बता दे की इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री रमेशचंद्र विश्वकर्मा,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नोशाद खान ठेकेदार,रशीद मंसुरी, रईस खान मंसुरी,बद्रीलाल लोधाखेड़ी,बालु सिंह पंवार पटपड़ा,अफरोज खान लाला गेलाना सहित ओर भी कांग्रेस सेवादल एंव कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal