काइम ब्रांच व थाना चोपन को मिली बड़ी कामयाबी सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण शुटर गिरफ्तार

(सर्वेश श्रीवास्तव)

संजय सिंह / दिनेश गुप्ता

सोनभद्र- दिनांक 14.08.2020 को प्रातः 08.00 बजे थाना चोपन पर सूचना प्राप्त हुयी कि चोपन से सिन्दुरीया जाने वाले मार्ग के किनारे सिन्दुरीया निवासी सुरेन्द्र पाण्डेय का शव पड़ा हुआ है। इस सनसनीखेज घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण सहित प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी थाना चोपन जनपद सोनभद्र मौके पर पहुचे थाना प्रभारी द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही किया गया। मृतक के बहन की सूचना पर थाना चोपन में मु0अ0सं0 219/2021 धारा 302/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अमरेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध शाखा की स्वाट/एसओजी सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के साथ संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया, इसी क्रम में दिनांक 19.08.2021 को समय करीब 17:00 बजे स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर हिन्दुआरी तिराहे के पास से शुटरों को पकड़ लिया गया। अभियुक्तो की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, मृतक द्वारा हस्ताक्षरित भारतीय स्टेट बैंक का चेक व मृतक की हीरो सुपर स्पेण्डर मोटर सायकिल तथा आलाकत्ल 12 बोर का कट्टा बरामद किया गया पुछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक
सुरेन्द्र अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था जिसकेलिए उसने करीब दो माह पहले चन्दन तिवारी के माध्यम से शुटरो से सम्पर्क किया जिसमें हत्या के लिए दो लाख की सुपारी तय हुयी। शुटरो द्वारा घटना को अंजाम देने से
पहले रूपये की मांग की गयी तब मृतक सुरेन्द्र द्वारा इन्हे भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते के बैलेंस व उसके
हस्ताक्षरित चेक दिखाया गया, जिसे लेकर इनके मन में शंका उत्पन्न हुयी की कही मृतक हत्या हो जाने के उपरान्त उन्हे पैसे देगा की नहीं। इसलिए पत्नी की हत्या करने से अच्छा है की सुरेन्द्र की हत्या कर वह चेक ले लिया जाये। घटना के दिन मृतक स्वंय योगेश व पंकज को लेकर चोपन आया तथा अपने घर ले जाकर हत्या के लिए तमंचा व कारतुस दिये। जब ये तीनो चोपन आ रहे थे तो रास्ते में सुरेन्द्र किसी से मोबाइल पर बात करने लगा तब इनके द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी। विवरण अभियुक्त व बरामदी निम्नवत् है:-अभियुक्त का नाम पता :-01. योगेश कुमार मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा निवासी ग्राम मुसही थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र (गिरफ्तार) पूर्व का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 419/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रागंज।02. पंकज कुमार बघेल पुत्र विनोद कुमार बघेल निवासी सहिजन खुर्द थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र ।(गिरफ्तार) पूर्व का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 362/2019 धारा 363,366ए.376भादवि 3/4 पास्कोएक्ट थाना रागंज।03. चन्दन तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी कुरहुल थाना चोपन सोनभद्र (गिरफ्तार)04. शिवशंकर कन्नौजीया पुत्र गुलाब निवासी मुसही थाना चोपन सोनभद्र (वांछित) पूर्व का अपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 45/2016 धारा 379,411 भादवि थाना ओबरा।
मु0अ0सं0 86/2006 धारा 294 भादवि ओबरा।
बरामदगी:-
01. मृतक का मोबाइल फोन मय सीम कार्ड – एक अदद।
02, मृतक की मोटर सायकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर यू0पी0 64 एएन 51451
03. मृतक द्वारा हस्ताक्षरित भारतीय स्टेट बैंक का चेक।
04. घटना में प्रयुक्त अभियुक्तो के मोबाइल फोन चार अदद।
05. आलाकत्ल तमंचा 12 बोर एक अदद।
06. एक अदद जिंदा कारतुस 12 बोर।
इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा 109,201,404 भादवि की बढ़ौतरी की गयी
मु0अ0सं0 226/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस अपराध का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
01. प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी थाना चोपन सोनभद्र।
02. निरी0 श्यामबहादुर यादव प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र।
03. उ0 नि0 सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र।
04. उ0 नि0 अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 जितेन्द्र यादव, का0 रितेश पटेल, का0 अमर सिंह, स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
06. का0 प्रकाश सिंह, का0 सौरभ राय, का0 दिलीप कश्यप, का0 अमित सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्रपुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा इस अज्ञात हत्या के संगीन अपराध के त्वरित व सफल अनावरण पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Translate »