सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को राज्य

सडक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। 22 अगस्त 2021 को ( 21-08-2021 की रात्रि 12 बजे से 22-08-2021 की रात्रि 12 बजे तक) को परिवहन निगम की बसों पर निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। उक्त आशय की जानकारी विशेष सचिव डा0 अखिलेश कुमार मिश्रा ने दी। इस आदेश को मिलते ही सभी जिलों के परिवहन निगम के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal