अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.08.2021 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त धर्मराज यादव पुत्र मुन्नरयादव

निवासी ग्राम धरमौली थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को समय करीब 09.50 बजे बेलाटाड़ शाहगंज से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल-1.065 किग्रा गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-47/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

*नाम पता अभियुक्त~*
1. धर्मराज यादव पुत्र मुन्नरयादव निवासी ग्राम धरमौली थाना घोरावल जनपद सोनभद्र

*बरामदगी~*
1. कुल-1.065 किग्रा गांजा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज,थाना शाहगंज सोनभद्र।

2. का0 रामनिवास यादव, थाना शाहगंज, सोनभद्र।

Translate »