पतंजलि परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सोनभद्र।प्रमुख राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह जनपद सोनभद्र प्रधान कार्यालय पर मनाया गया।
पतंजलि परिवार के प्रभारीगण, पदाधिकारीगण एवं योगनिष्ठ साधको द्वारा प्रातः कालीन योग सत्र के पश्चात 75 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह ,पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी व युवा भारत जिला प्रभारी आशीष पाठक के नेतृत्व में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मां भारती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के पश्चात झंडारोहण का कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। पतंजलि योग समिति के नगर प्रभारी श्री अजय कुमार पांडे जी द्वारा बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया, आज के इस प्रमुख पावन पर्व पर प्रमुख रूप से भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक श्री सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य /प्रमुख योग शिक्षक श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री श्री सुनील कुमार चौबे, युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन, प्रमुख वरिष्ठ योग साधक श्री शेषमणि तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भारत स्वाभिमान के नगर महामंत्री श्री धनंजय कुमार मिश्र ,बिनोद कुमार मिश्रा रामसेवक पांडे, रूप नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार यादव, युवा भारत नगर प्रभारी सुबोध कुमार मिश्र, अनिल कुमार, माता चरण दुबे, शिवजी राय, संतोष कुमार गिरी, राम जी, राम जनम समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे | 🙏🕉️🙏_ *पतंजलि परिवार सोनभद्रउत्तर प्रदेश पूर्वी

Translate »