अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को मारी गोली मचा हड़कंप।

घर से महज कुछ दुरी पर दिया घटना को अंजाम मौके पर पहुंची पुलिस।

गुरमा सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सिंदुरिया गांव में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में जहां सनसनी फ़ैल गई वहीं गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुचना मिलने पर मौके पर चोपन पुलिस पहुंचने के साथ पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंच कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक सुरेन्द्र पाण्डेय एक समाजिक कार्यकर्ता थे। जो सिंदुरिया गांव के निवासी थे।जिनका परिवारिक विवाद न्यायालय में भी चल रहा था ।इस परिवारिक विवाद को लेकर थाने में चर्चा भी हो चुकी थी। तमाम मामलों के लेकर पुलिस अपने स्तर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Translate »