
सोनभद्र।चोपन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शातिर चोर गिरफ्तार दो बाइक बरामद।बताते चले कि चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल के साथ थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार~ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं में संलिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 347/2021 व 403/2021 धारा- 379 भा.द.वि. में चोरी गयी 02 अदद मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त रोहित पाण्डेय उर्फ करुणा निधान पाण्डेय पुत्र श्रवण कुमार पाण्डेय निवासी पटवध थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को दिनांक 07.08.2021 को सायं 19.30 बजे नोकाटोला सलखन मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मु.अ.सं.-211/2021 धारा 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- रोहित पाण्डेय उर्फ करुणा पाण्डेय पुत्र श्रवण पाण्डेय,निवासी पटवध,थाना-चोपन सोनभद्र ।
बरामदगीः-
1- 02 अदद मोटर साइकिल (संख्या-UP64 S 4145 व UP65 Z 8403)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- नि0 नवीन कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र ।
- व0उ0नि0 वागीश विक्रम सिंह, थाना चोपन सोनभद्र ।
- उ0नि0. मनोज सिंह ठाकुर चौकी प्रभारी डाला,थाना चोपन सोनभद्र ।
- हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना चोपन सोनभद्र ।
- हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव ,थाना चोपन सोनभद्र ।
- हे0का0 अनिलेश सिंह ,थाना चोपन सोनभद्र ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal