जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा के सिपाहियों ने निकाली साईकिल यात्रा

गिट्टी बालू सस्ता होगा गरीब का घर पक्का होगा पर प्रदेश सरकार फेल

म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर हवाईपट्टी मार्ग पर गुरुवार को ब्लाक अध्यक्ष सपा/ प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द्र यादव व नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने सँयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा साइकिल यात्रा का शुभारम्भ किया ब्लाक

अध्यक्ष की अध्यक्षता में निकली। साइकिल रैली म्योरपुर कस्बा,ब्लाक मुख्यालय,रासपहरी,कुशमाहा सहित दर्जन भर गांव में भृमण किया सपा जनों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। सुषमा सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है महिला सुरक्षित नही है महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी

बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी। प्रेम चन्द यादव ने कहा कि 2022 में एक जुट होकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करे उन्होंने कहा नेता नही बेटा चुने युवा के हाथ मे प्रदेश का कमान दे उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे जिस प्रकार लोग ऑक्सिजन के अभाव में दम तोडे थे उन्हें नही भुला जा सकता। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बुद्धिनरायण यादव ने कहा कि स्व.जनेश्वर मिश्र जयंती पर आज साइकिल यात्रा निकाली गई है उन्होंने भाजपा पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गिट्टी बालू सस्ता होगा

गरीब का घर पक्का होगा ने नारे के साथ 2017 भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आई थी लेकिन जीत जाने के बाद सत्ता के नशे में चूर भाजपा पार्टी भूल गयी कि गिट्टी बालू बगैर कैसे गरीबो का आशियाना बनेगा आलम यह है शौचालय के लिये 12 हजार रुपये का अनुदान सरकार दे रही मगर इस समय छः हजार रुपये बालू में लग जा रहा है वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजी पतियों को लाभ पहुँचा रही है जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। जिला उपाध्यक्ष स.पा.बबई सिंह मरकाम ने कहा कि आज सरसो का तेल 180से 200 प्रति लीटर के हो गयी है पेट्रोल 100 रुपये लीटर हो गया है जनता को पेट्रोल भरवाने में पसीने छूट रहे है गैस सिलेंडर 900 प्रति सिलेंडर हो गया है गरीब सिलेण्डर नही भरवा पा रहे है उन्होंने बताया जनता त्रस्त है 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान सरफुद्दीन सिद्दीकी,बबई सिंह मरकाम,लोहा सिंह,राहुल यादव,श्री राम,अर्जुन यादव,अजय यादव,दिनबन्धु यादव,,सन्त यादव,जन विजय यादव,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »