लोंगड़ी में लगा कोविड टिकाकरण शिविर, शिविर में पहला टिका सरपंच सजन बाई रांगोद ने लगवाया

मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍️ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441

हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर सुसनेर जनपद की ग्राम पंचायत जाख के गांव लोंगड़ी में गुरुवार को कोविड टिकाकरण शिविर लगाया गया। टीकाकरण शिविर का शुभारंभ सरपंच सजनबाई रांगोद द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वंही शिविर में सरपंच सजन बाई रांगोद के द्वारा टिकाकरण के प्रति सभी ग्रामीण जनो को जागरूक कर सभी से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने की अपील की गई। टिकाकरण केंद्र पर टिका लगवाने वालो में काफी उत्साह नजर आया। शिविर में महिलाओ युवाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना टिकाकरण करवाया।
आपको बता दे कि शिविर में पहला टिका गांव की सरपंच सजनबाई रांगोद ने लगवाया। सरपंच ने कहा की टिका पूर्ण रूप से सुरक्षित है सभी टिका अवश्य लगवाए।इस अवसर पर अध्यापक जयराम देवड़ा, मंगला शर्मा, एनएम पुष्पा राठौर, शीनम खनाम cho, रमा यादव ANM , सलोनी भाटी CHO आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता विश्वकर्मा, आशा सोना रांगोद, चोकीदार पिरूसिंह चौहान, भैरोंसिंह चौहान,उमराव सिंह चौहान, उजागर सिंह चौहान,अंदर सिंह,सजन सिंह, दुर्गेश सिंह, बालुसिंह चौहान प्रेम नारायण रांगोद संतोष रांगोद व ग्रामीणजन मौजूद थे।

Translate »