सुसनेर के आस्था हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र राजकुमार सोनी ने प्रदेश में दुसरा स्थान किया प्राप्त, वंही स्कूल द्वारा छात्र छात्राओं का किया सम्मान कार्यक्रम

मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍️पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441

हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर सुसनेर नगर के आस्था स्कूल में पढ़ने वाले 12 वी के छात्र राज कुमार सोनी ने गणित संकाय में 99.6प्रतिशत बनाकर प्रदेश में दुसरा स्थान प्राप्त किया है।

आपको बता दे कि सुसनेर आस्था हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य गिरिराज पाटीदार द्वारा हमारे जिला संवाददाता गिरिराज बंजारिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को शासन द्वारा 12 वी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमे हमारे स्कूल के छात्र राजकुमार सोनी ने गणित संकाय में 99.6प्रतिशत बनाकर प्रदेश में दुसरा स्थान प्राप्त किया है।वंही गणित सहित दुसरे संकाय में 9 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक प्रतिशत बनाये है। हम सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेलेन्द्र पाटीदार,गिरिराज पाटीदार एंव स्कूल के स्टाफ ने छात्र छात्राओं का सम्मान कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर स्कूल के संरक्षक विष्णु पाटीदार, शेलेन्द्र पाटीदार,गिरिराज पाटीदार सहित स्कूल का स्टॉफ मोजुद था।

Translate »