घर के अंदर मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों मे दहशत

घोरावल सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया गांव मे शनिवार की रात मगरमच्छ एक घर में घुस गया सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर रविवार को बकहर नदी में छोड़ दिया। क्षेत्र के मूर्तिया गांव मे शनिवार की रात कल्लू के घर में मगरमच्छ घुसने से वहाँ के रहने वालों मे भय का माहौल बन गया था करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ घर में छिपकर बैठा था। ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को उसी कमरे में बंद कर वन विभाग को सूचना दी करीबपांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काबू कर रविवार की सुबह बकहर नदी में छोड़ा। मूर्तिया गांव निवासी कल्लू के घर मे शनिवार की रात किसी समय एक मगरमच्छ घर में घुस गया था। अंधेरा होने के कारण किसी को इसका आभास नहीं हुआ। देर रात करीब 12 बजे कल्लू को घर में अजीब सी सरसराहट की आवाज सुनाई दी भयभीत परिजनों ने घर के अंदर नजर दौड़ाई तो एक कमरे में दीवार से सटकर विशालकाय मगरमच्छ बैठा था। उन लोगों को देखकर मगरमच्छ फुंफकार मारते हुए कच्चे घर की छत पर चढ़ने लगा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जब खपरैल पर पत्थर फेंका तो मगरमच्छ फिर से घर में घुस गया। इसके बाद कल्लू व उसके परिजन कमरे से बाहर निकल गए और दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सूरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दरोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक संतोष सिंह, सूबेदार सिंह, पप्पू विश्वकर्मा की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और बकहर नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दारोगा राजन मिश्रा ने बताया कि मूर्तिया गांव मे एक घर से पकड़ा गया मगरमच्छ नर है। उसकी लंबाई करीब 12 फीट और उम्र करीब 6 वर्ष है। मगरमच्छ को बकहर नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। बीते तीन दिनों पहले इसी गांव मे एक खेत से मगरमच्छ पकड़ा गया था। इसी गांव में गत 2 जुलाई को मगरमच्छ ने एक वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया था, वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Translate »