भाजपाइयों ने पुजारी को अंगवस्त्र भेंट कर मनाया गुरु पूर्णिमा

म्योरपुर/पंकज सिंहम्योरपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार की अध्यक्षता में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के मौके पर मण्डल अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी एकत्रहोकर श्री शिव मंदिर व हनुमान मंदिर म्योरपुर के पुजारी को अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भाजपा म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह , सुजीत सिंह , मण्डल कोषाध्यक्ष पवन अग्रहरि, मण्डल मंत्री चंद्रभूषण मिश्रा,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान,भाजपा आईटी विभाग जिला सहसंयोजक अमित रावत, भाजपा आईटी विभाग मण्डल संयोजक दीपक कुमार अग्रहरि,भोलू जायसवाल,सेक्टर संयोजक जितेंद्र अग्रहरि व अन्य भाजपा देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »