पतंजली योग परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

सोनभद्र।आज गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में सबह झमाझम बारिश के बावजूद
पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में ,सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र मे सभी प्रमुख योग शिक्षकों द्वारा आज 24 जुलाई 2021 समय प्रातः 5:00 से 7:00 के बीच सामूहिक योगाभ्यास कराया गया ,तत्पश्चात परम पूज्य गुरुवर स्वामी जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर गुरु पूर्णिमा का महान पर्व मनाया गया, सभी उपस्थित योग शिक्षकों तथा योग साधकों द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश भी डाला गया,
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रावट॔सगंज के उपस्थित सभी योग साधकों द्वारा प्रमुख योग शिक्षक श्री ओम प्रकाश यादव जी व श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया ,सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, वरिष्ठ योग साधक शेषमणि तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह ,अमरेश चंद्र त्रिपाठी, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव ,दिनेश लाल श्रीवास्तव ,लक्ष्मी नारायण पांडे ,धनंजय कुमार मिश्रा ,रूप नारायण सिंह, प्रमुख योग शिक्षक गोपालदास केसरी ,विवेक कुमार पांडे, सुरेश कुमार यादव, राजेश कुमार ,सूबोध कुमार दुबे ,युवा भारत के जिला महामंत्री संकट मोचन, युवा भारत के नगर प्रभारी सुबोध कुमार मिश्रा ,पतंजलि योग समिति के नगर प्रभारी अजय कुमार पांडे , बिनोद कुमार मिश्रा ,हेमेंद्र कुमार दुबे, प्रमुख योग शिक्षक पन्ना लाल सोनी प्रमुख शिक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव, रामसेवक पांडे, शिव जी राय ,अखिलेश कुमार सिंह,जनार्दन यादव,सतनाम जायसववाल, शिव शंकर ,अनिल कुमार, प्रेम प्रकाश शुक्ला , चिंतामणि समेत तमाम योग साधक उपस्थित होकर कार्यक्रम को दिव्यता पूर्ण ढंग से मनाए |

Translate »