शांति पूर्ण वातावरण में सौहार्द पूर्वक मनाई  गयी ईदुल अजहा

समर जायसवाल-


दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय क़स्बा स्थित ईदगाह में आज तयशुदा समय पर ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाई गई , हाफिज सईद अनवर ने अकिदतमंदो को पूरे एहतराम के साथ नमाज अदा कराई ,इस दौरान मुस्लिम बंधुओ ने पूरे विश्व में अमन सुख चैन की कामना अल्लाह से की| ईदगाह में सचिव फतेह मुहहमद ,हाजी फैजुल्लाह ,एजाजुल हुदा ,रिजवान अहमद, खालिद कमाल,सरफराज आलम ने बकरीद ( ईदुल अजहा)की नमाज अता की | इस दौरान पूरे नगर में सुरक्षा चाक चौबंद इंतेजाम थे ,त्यौहार में कोई खलल ना हो इसके लिए हर नुक्कड़ व तिराहे पर भारी संख्या में पीएसी व पुलिस बल तैनात थे|प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व एसआई संजय सिंह ने पूरे नगर में चक्रमण करते रहें|

Translate »