वैनी/सोनभद्र ( सुनील शुक्ला )ब्लाक प्रमुख चुनाव के बवाल में सपा जिलाध्यक्ष सहित 20 नामजद, सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज प्रमुख चुनाव नगवां में सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए बवाल में सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पुर्व प्रमुख म्योरपुर संजय यादव सहित 20 नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।बतादें कि 10 जुलाई शनिवार को प्रमुख का चुनाव हुआ जिसमें आलोक सिंह 23 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। इस परिणाम से नाराज़ होकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उग्र कार्यकर्ताओं ने ईंट पत्थर चलाने लगे। जिसमें सीओ आशिष मिश्रा दो कांस्टेबल एवं रायपुर इंस्पेक्टर विश्व ज्योति राय को चोटें आई हैं। तांडव लगभग ढाई घंटे तक चलता रहा। लगभग पांच बजे जब डीएम एसपी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे तब हल्का बल प्रयोग करने पर भीड़ तितर बितर हुई।उस समय कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है।कुल 20 नामजद जिसमें विजय यादव जिलाध्यक्ष सपा, संजय यादव पुर्व प्रमुख म्योरपुर, राधिका यादव प्रमुख प्रत्याशी सपा नगवां, संदीप, रमेश कुमार, बालमुकुंद जायसवाल, आश्रम पासवान,सुरज कुमार,नितिश कुमार, मोती, सुरेन्द्र गुप्ता, रघुनाथ,राजू जायसवाल, बनारसी, शिवानंद, ग़ुलाब जायसवाल, परमानंद, पंकज सिंह शेष एक सौ से डेढ़ सौ अज्ञात के उपर मुकदमा नम्बर 73/2021 धारा,147,148,149,188,323,504,332,333,307,427,352,353,7के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।कुल 22 बाईक कब्जे में ली गई हैं जिन्हें धारा 207 के तहत सीज किया गया है।कुल 16 लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal