वैनी/सोनभद्र ( सुनील शुक्ला ) नगवां ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव सम्पन्न। भाजपा नेता आलोक सिंह 43 वोट में से 23 वोट पाकर पाकर हुए विजयी।सपा कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाकर पुलिस पर किया पथराव।
आज शनिवार के दिन ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव नगवां विकास खण्ड में कराया जा रहा था 43 मत में से 23 मत भाजपा के आलोक सिंह पाकर विजयी हुए वही सपा प्रत्यासी राधिका यादव को 20 मत मिले सपा कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए पुलिस बल पर पथराव सुरु कर दिया कई बार पुलिस को बैरिकेडिंग से ब्लाक तक खदेड़ दिया वही कुछ पुलिस कर्मी जब पथराव से चोटिल हो गए तब जबाब में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दर्जनों हवाई फायरिंग आंसूगैस के गोले दागे उसके बाद भी सपा कार्यकर्ता रोड़ पर से नही हटे पथराव करते रहे मौके पर मौजूद सीओ सदर आशीष मिश्रा ने और फोर्स बुलाई कड़ी मशक्कत के बाद लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया गया। डीएम एसपी सहित जिले की हजारों फोर्स मौके पर इकट्ठा रही। दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। मौके पर पुलिस अभी भी तैनात है।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal