भाजपा अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान व सदस्य सर्वण गोंड को फूल माला से भव्य स्वागत

ओम प्रकाश रावत (विंढमगंज सोनभद्र)

विंढमगंज-सोनभद्र- स्थानीय थाने से सटे विंढमगंज बाजार के सुभाष तिराहे पर आज देर शाम अपने गृह नगर आए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान व सदस्य सर्वण गोड का फूल माला से स्वागत स्थानीय जनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर

उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने मौजूद ग्रामीणों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गरीब से गरीब और गांव गिराव में बसे देश हित में काम करने वाले पार्टी के सिपाही को उसके लगन व निष्ठा ईमानदारी के साथ-साथ देश हित में समर्पण करने वाले लोगों को पद पर सुशोभित किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी

के द्वारा झारखंड बॉर्डर पर स्थित बुटबेढवा व धुमा ग्राम पंचायत के लाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष व सदस्य बनाने का काम किया है आदिवासियों के हकों की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी। सदस्य सर्वण गोड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में निवास कर रहे लोगों की व्यवस्था को व्यवस्थित करने का काम करती है हम आज आप

सबके बीच यह वादा करते हैं कि आप सभी गांव में बसने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या हो तो हम तक अवगत करायें हम आपके समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। इस मौके पर जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान तारा देवी भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी ,संजय कुमार गुप्ता, कमलेश जायसवाल, जितेंद्र तिवारी नंदकिशोर, मुकेश केसरी, जितेंद्र उपाध्याय, राधेश्याम पासवान, कैलाश पासवान, राकेश तिवारी, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। स्वागत समारोह का संचालन जीत सिंह खरवार ने किया पूरे सम्मान समारोह के दौरान विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

Translate »