एससी-एसटी आयोग में सदस्य बनाए जाने के बाद रेनुकूट में प्रथम आगमन पर श्रवण सिंह गौड़ का भव्य स्वागत

रेणुकूट। स्थानीय नगर में रविवार को भाजपा के रेणुकूट मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी आयोग में सदस्य बनाए जाने के बाद प्रथम बार नगर में आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन कर श्रवण सिंह गोंड़ को सम्मानित किया गया। खाड़पाथर में स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँदप्रकाश जैन के आवास पर आयोजित समारोह में भाजपाजनों ने आयोग के सदस्य को बधाई दी और कहा कि उनके मनोनयन से जनपद में आदिवासियों की समस्या का समाधान होगा, आजादी के लंबे समय के बाद भी जनजाति बिरादरी के लोग उपेक्षित पड़े हुए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि श्रवण सिंह गोंड़ के मनोनयन से जनपद में जनजातियों की समस्याएं दूर होंगी जनपद में बड़ी संख्या में आदिवासी निवास करते हैं गैर भाजपा सरकारों में उनके साथ अब तक न्याय नहीं हो सका है दूसरे दलों के लोग उन्हें सिर्फ वोट के तौर पर इस्तेमाल करते रहे और कभी भी उनकी मूल समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरि ने कहा कि अन्य दलों की सरकारों में जनपद के अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को महत्व नहीं दिया गया वर्तमान समय में जनपद के तीन लोगों को आयोग में जिम्मेदारी देकर प्रदेश सरकार ने बड़ा काम किया है। कार्यक्रम में श्रवण सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे उनकी प्राथमिकता होगी कि जनपद के जनजातियों समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो। इस मौके पर स्वामी मंगला नंद, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, कुसुम शर्मा, राज बर्मा,आलोक दास, शम्भू खरवार, रिंकू सिंह, सूरज ओझा,पारस गुप्त,सुरेश गुप्ता, मोनू जायसवाल, सज्जन अग्रवाल, राम जायसवाल, प्रदीप सिंह, नवीन कुमार सिंह, उदय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Translate »