शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने वार्ड अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस के अनुमोदन के बाद मनोनयन पत्र सौंपा, किया स्वागत

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- नगर स्थित युगशांति विद्यालय परिसर में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक में 25 वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई और उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा अनुमोदित मनोनयन पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी राजन दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ उपस्थित रहे। श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 2022 चुनाव में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सोनभद्र पर विशेष नजर रखी जा रही है और संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास जारी है। वही उन्होंने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को अपने दायित्व पर लग जाने और शहर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेकर जुट जाने की बात कही। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को बधाई दी। कहा कि शहर में प्रत्येक वार्डो की मानिटरिंग शहर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष करेंगे जिसमें सड़क, नाली, पथ प्रकाश और सफाई ,व्यवस्था पर विशेष नजर रखे हुए शासन द्वारा दी जा रही सहायता पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोड ने शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिवों को उनके प्रभाव संबंधी पत्र को सौंपा एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विनोद तिवारी, आकृति निर्भया, व्यापार मंडल के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष खुशदिल मोदनवाल, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, सेवादल के जिला अध्यक्ष कौशलेस पाठक, सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, शहर उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवप्रसाद, आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे, मोहम्मद अरशद, महासचिव सीताराव, मोहम्मद फैजान, शंकर भारती, नौशाद, अंकित केजरीवाल राजकुमार केसरी, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सौरव यादव आजम खान कन्हैया प्रसाद, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र मालवीय, सुधाकर प्रसाद, आशीष स्वरूप, मजहर खान, प्रमोद पांडेय, जितेंद्र पांडेय, शशांक मिश्रा, वार्ड नंबर 5 की सदस्य श्यामा देवी, प्रवीण श्रीवास्तव, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Translate »