लाखो की हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा हाइडिल कालोनी तिहारे से तीन अभियुक्तगण जिसमे अभियुक्ता आरती उर्फ मौसी पत्नी दिनेश कुमार निवासी ग्राम एलाई थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ,हाल पता रुम नं-89 कांशीराम आवास कालोनी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र के पास से 70 ग्राम हिरोईन,हिमान्शू गोविन्द निवासी खडदेउर थाना-घोरावल जनपद सोनभद्र, हाल पता रुम नं0-6/66 कांशीराम आवास कालोनी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र के पास से 20 ग्राम हिरोइन, दयाराम पुत्र स्व0 कन्हई निवासी ग्राम बहुआर टोला बढ़ौना थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र के पास से 30 ग्राम हिरोइन के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया ।

Translate »