उमा महेश्वर की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा युवराज अभ्युदय ब्रह्म जू देव की प्रथम पुण्य स्मृति में

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- अगोरी बड़हर राज्य के 25 वे चंदेल शासक राजा आदिल शाह जू देव विक्रम 1838 सन् 1781 ई में निर्मित शिवालय

वर्तमान उत्तराधिकारी राजा आभूषण ब्रह्म शाह जू देव द्वारा दिवंगत युवराज अभ्युदय ब्रह्म जू देव की प्रथम पुण्य स्मृति में विक्रम संवत 2078 ज्ष्येठ शुक्ला एकादशी 21 जून 2021 को भगवान उमा महेश्वर की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रोक्त विधि द्वारा पंडित हरिराम मिश्र पुरोहित द्वारा किया गया। इस अवसर

पर राजा आभूषण ब्रह्मा शाह ने बताया कि अघोरी बड़हर राज्य के दिवंगत युवराज अभ्युदय ब्रह्म जू देव की स्मृति शेष के रूप में राजपुर स्थित शिवाला मंदिर में शिवद्वार स्थित उमामाहेश्वरी की प्रतिमा काले पत्थर में उकेरी गई है,परंतु इस मंदिर में भगवान उमा महेश्वर की मूर्ति लाल पत्थर में उकेरी गई है लेकिन दोनों मूर्ति

काफी समानता है प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन पूजन अर्चन के लिए जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। युवराज के स्मृति शेष कार्यक्रम में कुंवर देवांश ब्रह्म, क्रांति ब्रह्म, राजव्रत बोधेश्वर सिंह उर्फ बाना भैया ,कुंवर हर्ष ब्रह्म, कुंवर विवेक ब्रह्मा ,राजीव सिंह, शक्ति प्रकाश सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह ,पंकज सिंह समेत पूरे रियासत परिवार से जुड़े सभी सदस्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल रहे।

Translate »