सोनभद्र पर्यटन का हब होगा- प्रभारी मंत्री

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का दिया संदेश

घोरावल-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- स्थानीय नगर स्थित धर्मशाला सभागार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री डॉक्टर द्विवेदी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र भ्रमण के बाद करीब 11 बजे नगर स्थित धर्मशाला

परिसर सभागार में पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कर रही है। सरकार ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए काशी मथुरा व अयोध्या के विकास कार्य को प्राथमिकता दिया है। वही विपक्षी पार्टियां केवल खामियां निकालने में जुटी हुई हैं। कोरोना संकट काल में योगी सरकार ने महामारी को जल्द कंट्रोल करने में सफलता पाई है। आगे यह भी कहा सोनभद्र को पर्यटन हब के रूप में स्थापित किया जाएगा इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि बेवजह उत्पीड़न बर्दास्त नही किये जायेंगे। इसके बाद मंत्री का काफिला घोरावल ब्लॉक के लिए रवाना हुआ जहां उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित किया उन्होंने ब्लॉक संसाधन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं का पत्र वितरित किया। ब्लॉक परिसर में ही उन्होंने एक पौधा लगाकर अधिक से अधिक पौध लगाने की लोगों सेअपील की। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी,पूर्व विधायक तीरथराज,घोरावल भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय,शिवद्वार मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे,कैलाश सिंह,अमरनाथ पटेल,प्रशांत जायसवाल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, वर्तमान चेयरमैन राकेश कुमार,संगम कुमार,लवकुश केशरी आदि मौजूद रहे।

Translate »