समर जायसवाल-

अब आश्रम बायां दुद्धी होकर झारखंड,बंगाल व बिहार जाएंगे वाहन व झारखण्ड से दुद्धी बायां आश्रम होकर छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के जाएंगे वाहन
मूर्धवा आश्रम मार्ग पर पड़ेगा ,अतरिक्त वाहनों का दबाव
उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि रीवा रांची मार्ग एनएच पर स्थित दुद्धी के बीडर गांव में लौवा नदी पर बन रहे पुल के लिए बनाए गए अस्थाई मार्ग को बारिश के पानी ने बहा दिया है जिससे हाथीनाला से दुद्धी के बीच संपर्क टूट गया है इसलिए रीवा रांची मार्ग पर आने जाने वाले जाने वाले वाहनों को मुर्धवा रनटोला आश्रम मोड़ होते हुए दुद्धी की तरफ जाने के लिए रुट डाइवर्जन किया गया है।जिन वाहनों को झारखंड जाना हो वे वाहन मूर्धवा बायां आश्रम दुद्धी होकर जाएंगे|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal