*एक किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार*

*कोन।* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार मादक पदार्थ बेचने व बनाने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोन पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोमा गांव से एक महिला तस्कर को एक किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।उप निरीक्षक सुनील कुमार दीक्षित ने बताया कि बुधवार को डोमा गांव में मादक पदार्थ बेचने वालो के यहा छापेमारी के दौरान शकुंतला देवी पत्नी अकलू को एक किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल त्रिभुवन प्रसाद, हेड कांस्टेबल संजय चौहान, महिला कांस्टेबल सपना मौजूद रहे।

Translate »