जानिये पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से मूलांक 1 का रहस्य…….

जीवन मंत्र । जानिये पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से मूलांक 1 का रहस्य…….

जिस व्यक्ति / जातक का जन्म किसी भी महीना की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 (एक/ O ne) होगा। ऐसा व्यक्ति अति आकर्षक व सुन्दर, महत्वाकांक्षी, अपने काम में कुशल तथा अग्रसोची होता है। आप शीघ्र निर्णय लेने में समर्थ हैं।आप सतत क्रियाशील और कर्मप्रधान व्यक्ति हैं। आप अपने आदर्शों का निर्वाह करने वाले, बात के धनी तथा अपने निर्णय पर अटल रहने वाले है।
मूलांक 1 वाले व्यक्ति का स्वभाव | Nature
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य को ज्योतिष में आत्मा का कारक माना गया है। इस मूलांक वाला जातक ईमानदार और दॄढ़ निश्चयी होता है। आपमें नेतृत्त्व करने की कला है। आप कमोबेश जिद्दी और अहंकारी होंगे। आप स्वार्थी व्यक्ति हो सकते है।
आप सैद्धान्तिक जीवन में विशवास करते हैं। आप किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। आप साहसी व स्वाभिमानी हैं। जीवन यात्रा में आने वाली परेशानियों से आप घबराते नहीं बल्कि उसका डटकर मुकाबला करते हैं। धन कमाने मे जितना मेहनत करते हैं, उतना ही खुले हाथों से खर्च भी करते हैं इस कारण आपके पास धन नही रुकता है।
मूलांक एक 1 के जातक के अंदर केवल अपने मन को सुनना पसन्द करता है। आप अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ करने में विश्वास रखते हैं। आपके व्यवहार में उदारता और स्वभाव में दयालुता का भाव छिपा होता है। आपका मनोबल आत्मविश्वास से भरा होता है
मूलांक एक के जातक अपनी परंपरा के प्रति आदर भाव रखते है। आप हमेशा कुछ नया करना चाहते है। आप जो कार्य कर रहे है उसमे टोका-टोकी आपको बिलकुल भी पसंद होती है। आप सौंदर्य प्रिय व्यक्ति है.
शैक्षणिक योग्यता | Education
मूलांक 1के व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश भी जाना चाहते है शोध कार्य भी कर सकते है इसका मूल कारण है कि ऐसा जातक हर क्षेत्र में अपने को अव्वल / प्रथम रहना चाहता है। मान सम्मान प्राप्त करना आपका मुख्य ध्येय होता है। यश और सम्मान पाने के लिए आप खूब मेहनत करते है, सफलता भी प्राप्त करते है और समाज तथा परिवार से सम्मान भी प्राप्त करते हैं.
आर्थिक स्थिति
मूलांक 1 वाले जातक की आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी ही होती हैं। इन्हें धन की कमी नहीं होती है. इन्हें धन देने वाले भी बहुत लोग मिल जाते है। ऐसा जातक अपने मित्रों और संबंधियों से धन लेने में भी संकोच नहीं करते है। वैसे ये अपने पास इतना पैसा रखते है की इन्हें किसी से लेने की जरुरत ही नहीं पड़े। आप अपनी शान-शौकत पर धन खर्च करने में संकोच नहीं करते हैं।
आपका अपने भाई बहनों से सम्बन्ध सामान्य रहेगा समय पर आप उनकी पूरी मदद करते हैं। आप घर में बड़े की भूमिका निभाते हैं। घरेलु मामले में अपना सहयोग देने में तनिक भी नहीं चूकते।

दाम्पत्य जीवन | Family Life

आपका दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। आपका प्रेम सम्बन्ध स्थायी बना रहेगा। आप चाहते हैं कि मेरा जीवन साथी आज्ञाकारी तथा वफादार हो। आपके अहंकार के कारण प्रेम सम्बन्ध में कटुता भी मिलती है। आपको पुत्र सुख मिलेगा। अहंकार और स्वाभिमान के कारण संतान के प्रति अपने प्यार का इजहार नहीं करते जिसके कारण संतान आपके प्यार में कमी महसूस करते है जबकि आप अपने संतान से बेहद प्यार करते है।

कार्यक्षेत्र | Nature of work

मूलांक 1 वाले जातक प्रशासकीय पद पर कार्य करते है। आप में नेतृत्व करने की शक्ति है अतः आप अच्छे नेता बन सकते हैं। आपमें अच्छे प्रबंधक के गुण होने के कारण अधिकारी की भूमिका में कार्य कर सकते है। आप डॉक्टर सर्जन, डेंटिस्ट तथा केमिस्ट बन सकते हैं। आप साहसिक कार्य कर सकते है जिसके कारण सिनेमा, समाचार पत्र, पत्रिका, प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक के रूप में कार्य कर सकते है और उसमे सफल भी होंगे।

स्वास्थ्य | Health

मूलांक 1 वालो का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहता है। चूँकि इस मूलांक के जातक का ग्रह सूर्य है और सूर्य ह्रदय तथा आँख का कारक होने के कारण ऐसे जातक को आंख और दिल का भय बना रहता है। रक्तचाप के आप भी शिकार हो सकते है।

आपके लिए उत्तम सलाह
आपको सूर्य की उपासना करनी चाहिए। जल जरूर चढ़ाए. आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि तथा मान संम्मान व यश की प्राप्ति होगी।
प्रतिदिन अपने पिता का आशीर्वाद लेना न भूले।
आपके लिए शुभ दिशा ईशान कोण है।
आपके लिए शुभ धातु (Metal) है गोल्ड | Gold.
आपके लिए 2, 3, 9 मूलांक वाले जातक सच्चे मित्र होंगे।
आपके लिए शुभ रंग नारंगी, पीला, सुनहरा, हरा तथा सफेद हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग ऊपर बताए रंगो में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।
स्वार्थी बनिए परन्तु इतना नहीं की घर परिवार को प्रभावित करें।
आपको चुगलखोर, जुआ, सट्टा आदि से बच कर रहना चाहिए।
6 एवं 8 अंक वाले आपके शत्रु हैं।
अहंकार.. I Am आपका सबसे बड़ा शत्रु और कमजोरी है।
व्यर्थ के दिखावे से बचना चाहिए।
शुभ महीना, दिन तथा दिनांक
शुभ महीना –जनवरी, अप्रैल, अक्तूबर
शुभ दिन– सोमवार, रविवार
शुभ दिनांक – 1, 2, 3, तथा 9 मूलांक वाली तिथियां।

Translate »