म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर कस्बा स्थित बिड़ला विद्या मन्दिर इंटर कालेज में परिसर में मंगलवार दोपहर दो बजे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में युवा सम्मलेन का आयोजन का आयोजन होरी लाल पासवान के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र अग्रहरि (चेयरमैन डी०सी०एफ० दुद्घी पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सोनभद्र) रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में देश के निर्माण में युवाओं के योगदान पर विस्तार पूर्वक अपनी बातों को रखते हुए कहा कि युवा देश और समाज के जीवन

मूल्यों के प्रतीक हैं युवा ऊर्जा और उच्च महत्वकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है अगली कड़ी में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी से, तन मन धन से एक होकर से अपने अपने क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री विष्णु कांत दुबे ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह अग्रहरि जी [ पूर्व जिला मंत्री भाजपा सोनभद्र, रघुवीर पनिका [क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा],मोहरलाल खरवार (मंडल अध्यक्ष म्योरपुर)अभय प्रकाश सिंह [मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा म्योरपुर], सुजीत सिंह अग्रहरि [ मण्डल उपाध्यक्ष], पवन सिंह अग्रहरि [ मण्डल कोषाध्यक्ष] अमरकेश सिंह [मंडल उपाध्यक्ष], श्री रामचरण जायसवाल, [मण्डल उपाध्यक्ष] रामसहाई रौनियार [मंडल महामंत्री],चन्द्र भूषण मिश्रा [मण्डल मंत्री], अमित रावत [ जिला सहसंयोजक आईटी विभाग] पुष्पेन्द्र कुमार सिंह [निर्वतमान मण्डल संयोजक आईटी],सुरेंद्र रवानी [मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा],शशांक अग्रहरि [ मण्डल उपाध्यक्ष भाजयुमो], आशीष अग्रहरि, श्याम नारायण सिंह[ सेक्टर प्रभारी], प्रमोद अग्रहरि [बूथ अध्यक्ष] सहित सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं सभी देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal