महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है ये दिन,प्रभारी निरीक्षक ने दी नारी शक्ति को बधाई

चोपन।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए समर्पित ये दिन बहुत खास होता है महिलाओं के सम्मान में ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चोपन थाने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है।साल 1908 में इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ये दिन मनाया जाता है। साथ ही, इस दिन लोगों को लैंगिक समानता व महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुक भी किया जाता है। सन् 1996 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक खास थीम के साथ मनाना शुरू किया। इसी साल से विमेंस डे को आधारिक मान्यता मिली।वैसे तो हर दिन महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष महिला दिवस 2021 की थीम ‘चूज टू चैलेंज’ रखी गई है। इस थीम का अर्थ है स्वयं के कार्यों के लिए स्वयं जिम्मेदार होना।थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कही आए दिन महिला उत्पीड़न की खबरें आती रहती हैं, जो अत्यंत दुःखद है। बेटियों के बिना सृष्टि नहीं चल सकती परन्तु भ्रूण हत्या में अजन्मी बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। इन सब पर हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन की प्रधानाचार्या ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है । चोपन ब्लॉक प्रमुख बबली ने कहा कि नारी को नारायणी कहा गया है महिलाओं का सम्मान में ही समाज का सम्मान है । आज के नई पीढ़ी के लड़कियो ,औरतों को आगे आकर समाज को एक नई दिशा देनी चाहिए । क्योंकि औरत से ही परिवार बनता है और परिवार से समाज तथा समाज शिक्षित करने में महिलाओ की अहम भूमिका है। प्राथमिक विद्यालय केवटा की प्रधानाचार्या ने कविता के माध्यम से समाज को सन्देश देने की प्रयास की महिलाओ को अब दुर्बल नही सबल बनना होगा ।वही शिक्षिका सिंधु मिश्रा ने बताया कि आज नारी सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका में है।
इस मौके पर गुरमा चौकी इंचार्ज अंजनी राय,चोपन चौकी इंचार्ज अवधेश यादव, उपेन्द्र कौर,रेखा शुक्ला,नरिन्दर कौर,सावित्री देवी,पूनम देवी, सबाना परवीन, वंदना,अंजू,राधा,प्रियंका मिश्रा ,मीरा चौहान , मंजू कुमारी ,अनिता जायसवाल ,पूजा सेठ आदि दर्जनो महिलाएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने की।

Translate »