राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका अहम् है-एसएचओ

अनपरा सोनभद्र।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर थाना अनपरा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के
सशक्तिकरण के लिये भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा विजय प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका अहम् है। यही कारण है कि वर्तमान में महिलाओं की स्थिति एवं उनके अधिकारों में वृद्धि स्पष्ट देखी जा सकती है। आज समाज में लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से भी लोगों की सोच में बहुत भारी बदलाव आया है। अधिकारिक तौर पर भी अब नारी को पुरुष से कमतर नहीं आका जाता। यही कारण है कि महिलाएं पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। जीवन के हर क्षेत्र में वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ी हैं और आत्मबल, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन से अपनी सभी जिम्मेदारी निभाती है। वर्तमान में महिला को अबला नारी मानना गलत है। आज की नारी पढ लिखकर स्वतंत्र है अपने अधिकारों के प्रति सजग भी है। आज की नारी स्वयं अपना निर्णय लेती है।

शिक्षिका लक्ष्मी सिंह ने कहा
हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। नव जीवन को धरती पर लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में।

वह अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला रही हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चों की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सफलता ला रही हैं।
मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो ना संसाधनों की कमी खलती है और ना ही रुकावटें आड़े आती हैं।

शीबा ने कहा कि महिलाओं को जरूरत सिर्फ है अपने आत्मबल को पहचानने की है, अपने आसमान की ओर कदम बढ़ाने की है, जिससे हिम्मत के पंख फैलाकर उड़ान भरी जा सके। कार्यक्रम को गति प्रदान करती हुई शीबा ,नीलू सक्सेना,मंजू शाह ,उर्मिला शाहू ने अपने विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर एसएसआई मनोज कुमार ठाकुर ,चौकी प्रभारी रेनुसागर वंश नारायण राय उप निरीक्षक रमई चौहान सहित समस्त अनपरा थाने के स्टाप का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम को धन्यवाद ज्ञापित उर्मिला साहू ने किया।

Translate »