भाजपा प्रदेश महामंत्री/काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक का भव्य स्वागत

सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री/काशी क्षेत्र के प्रभारी कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के जनपद में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने हिन्दुवारी तिराहे पर जोरदार व भव्य स्वागत किया व भाजपा जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के सम्बंध में समीक्षा कि व चुनाव के सम्बंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक जी ने कहा कि गांव में सरकार बनाने के लिए पंचायत चुनाव जीतना जरुरी है कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाना चाहिए केन्द्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार की उपलब्धियों को न केवल लोगांे तक पहुंचाया जाय बल्कि लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनसे आत्मीय संम्बंध स्थापित करें। आगे कहा कि बूथ को सक्रिय और शक्तिशाली बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ जुटे। देश में तीन ही सरकार होती है केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व गांव की सरकार केन्द्र एवं राज्य में भाजपा कि सरकार बन चुकी है अब गांव की बारी है। कार्यकर्ताओं से आव्हान करते है कि आज से ही पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ लगकर गांव में भी भाजपा कि सरकार बनायें जिससे केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहंुचाने मंे सहायक हो सके।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,सदर विधायक भूपेश चौबे व ओबरा विधायक संजीव गोंड़ घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य अमरेश पटेल, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ई0 रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चन्देल, कृष्णमुरारी गुप्ता, पंचायत चुनाव प्रभारी अशोक मौर्य, अनूप तिवारी, संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, अजीत रावत, कमलेश चैबे, विशाल पाण्डेय,रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, सुनील सिंह, सुनील पटेल, वरुण तिवारी, सहित सैकड़ों भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »