जिला पंचायत के आरक्षण सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप

*निगाई सीट 2015 में हुआ है गठन जबकि सूची में 1995 दिखाया गया
*कचनरवा में 2015 में सामान्य महिला के लिए आरक्षित था जबकि सूची में अनारक्षित दिखाया गया
*विंढमगंज 2015 में सामान्य वर्ग के लिए था जो सूची में जनजाति महिला के लिए दिखाया गया
कोन/सोनभद्र-जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष सामान्य महिला की सीट होने से बड़े राजनीतिक अपनी अपनी जुगाड़ में लग गए जिससे जनपद में जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा ने पुनः आरक्षण सूची बनाने की मांग की है उनका कहना है कि निगाई जिला पंचायत सदस्य सीट का गठन 2015 में हुआ है जबकि सूची में 1995 से ही इस सीट का गठन दिखाया जा रहा है और निगाई का सीट पिछड़ी था जबकि सामान्य महिला दिखाया जा रहा है वही कचनरवा जिला पंचायत सदस्य का सीट 2015 में सामान्य महिला का आरक्षण था जब कि सूची में अनारक्षित दिखाया जा रहा है वही विंढमगंज जिला पंचायत सदस्य वहाँ पर अनारक्षित सीट था जबकि वहाँ की सूची में जनजाति महिला दिखाया जा रहा है वही विंढमगंज जिला पंचायत सीट पहले से गठन था लेकिन उसे 2015 में गठन दिखाया जा रहा है पूर्व मंडल अध्यक्ष ने सूची को पुनः मूल्यांकन कर पुनः सूची सुधार करने की मांग की है

Translate »