ऊर्जा शक्ति महिला मण्डल, अनपरा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*

*श्वेता गुप्ता दुबारा बनी अध्यक्ष, रेखा बनी महासचिव*

उर्जा शक्ति महिला मंडल के वर्ष 2021कार्यकारिणी का चुनाव अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में सम्पन्न हुआ ,जिसमें सभी पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति में सर्व सहमति से समस्त पदों पर मनोनीत किया गया, जिसमे अध्यक्ष – श्रीमती श्वेता गुप्ता, उपाध्यक्ष – श्रीमती निधि त्रिपाठी, महासचिव – रेखा देवी, संयुक्त सचिव– श्रीमती रचना
चौरसिया, वित्त सचिव – श्रीमती संध्या आर्य, सांस्कृतिक सचिव – श्रीमती अमृता यादव, लेखा निरीक्षक सचिव – श्रीमती सुषमा सिंह, संरक्षिका – श्रीमती गायत्री चौधरी को चुना गया। इस चुनावी सभा में ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की तमाम सदस्या उपस्थित रही जिसमे प्रमुख रूप श्रीमती सविता यादव, निधि चावला, सौम्यता यादव, वर्षा रानी, गीता गुप्ता, सुजाता सिंह, वंदना यादव, ज्योति यादव, रिशु गौतम, रिंकी प्रजापति आदि उपस्थित रही।

Translate »