जरहा पौथीपाथर के जंगल से गावँ के तरफ पहुँची आग,अरहर की फसल जल कर खाक

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर (सोनभद्र)थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला पौतीपाथर में पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार की दोपहर पहाड़ी के जंगल मे आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग की बढ़ती लपटों से पेट्रोल पंप को क्षति न हो तत्काल पुलिस और एनटीपीसी दमकल बिभाग को सूचित कर मौके पर बुलालिया गया। जब तक फायर टेंडर की गाड़ी मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पहाड़ी से सटे बजरंगी जायसवाल और अंजनी कुमार केशरी की लगभग दो बीघा अरहर की फसल जल कर खाक हो गयी।

गनीमत रही कि आग पम्प की तरफ बढ़ती कि इसी बीच दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुँच कर तत्काल आग पर काबू पा लिया जिसके कारण बड़ी घटना होने से बच गयी। उधर अरहर की फसल जल कर स्वाहा होने पर दोनो किसानों के घरों में हड़कम्प मच गया। जो जहां था वहीं से बचाव में दौड़ पड़ा, गनीमत रही कि आस पास में बने कच्चा मकान को कोई क्षति नही हुई है। किसानों ने तहसील प्रशासन को अवगत करा कर अगलगी में हुई फसल नुकसानी का मौका मुआयना करा कर क्षति पूर्ति की माँग की है। मौके पर उप निरीक्षक शेषनाथ मिश्रा, एनएन सिंह , सहित दमकल बिभाग के जुझारू जवानों ने सूझ बूझ से आग पर काबू कर बड़ी घटना होने से बचा लिया। लोग सभी का हृदय से प्रशंसा करते रहे।

Translate »