यूपी झारखंड बार्डर पर मुहम्मद अरशद ने पुलिस व पीएसी के जवानो संग किया सघन काम्बिंग।

सोनभद्र। यूपी झारखंड बार्डर पर मुहम्मद अरशद ने पुलिस व पीएसी के जवानो संग किया सघन काम्बिंग। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देशन में नक्सलियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर आज चाचीकला चौकी इंचार्ज मुहम्मद अरशद व पीएसी ने झारखंड पर की सघन काम्बिंग। ये काम्बिंग कोन के अतिदुरुह चाचीकला के जंगलो मे हुआ। आपको बताते चले के बार्डर पर नक्सलियो के मुवमेन्ट व हलचल की संभावनाओं को देखते हुये पुलिस और सेना के जवानो द्वारा उनके हर मनसूबे पर पानी फेरने हेतु बार्डर पर चहल कदमी करते हुए ये काम्बिंग किया गया। वही सघन काम्बिंग होने से बार्डर स्थित गाव मे लोगो ने राहत की सास ली तथा मुहम्मद अरशद ने ने उन्हें ऐसी किसी भी मुवमेन्टो के होने पर जानकारी देने की अपील की है ताकि वहा के लोग भयमुक्त रह सके। इसके बाद मुहम्मद अरशद ने ग्रामीणो को कहा कि वे किसी के बहकावे में न आये। पुलिस सदैव उनके साथ है। किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। जिससे आपकी समस्याओं के निदान हेतु पुलिस द्वारा स्वयं एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण के सहयोग से समस्या का समाधान कराया जा सके।

Translate »