एनडीपीएस एक्ट में दो को भेजा जेल

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्रि के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र के नेतृत्व/ मार्गदर्शन से थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 05.02.2021 को समय 05.45 बजे केकराही रेलवे क्रासिंग के पास से 02 अभियुक्तगण क्रमशः (1) संजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी ग्राम बसवा थाना करमा जिला सोनभद्र (2) सोनू पुत्र इन्द्रबहादुर सिंह निवासी ग्राम करकी माइनर थाना करमा जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01-01 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः—*
1- संजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी ग्राम बसवा थाना करमा सोनभद्र उम्र 30 वर्ष
2- सोनू पुत्र इन्द्रबहादुर सिंह निवासी ग्राम करकी माइनर थाना करमा सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष*बरामदगी का विवरणः—*
1-अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 किलोग्राम नाजायज गांजा
2- एक अदद मोटरसाईकिल नं. UP 65 BW 6506*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः—*
1- उ0नि0 रवीन्द्र प्रसाद थाना करमा सोनभद्र
2- उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना करमा सोनभद्र
3- हे0का0 बृजेश यादव थाना करमा सोनभद्र
4- का0 शशिकान्त थाना करमा सोनभद्र
5- का0 जितेन्द्र कुमार थाना करमा सोनभद्र

Translate »